शहर

Kal Ka Mausam, 24 February 2025: आंधी-तूफान के साथ बरसेंगे मेघ, आकाशीय बिजली से सावधान; बदले मौसम में रखें स्वास्थ्य का ध्यान

Kal Ka Mausam, 24 February 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत में मौसम की चाल बदलने लगी है। यहां हर दिन मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। बादलों की आवाजाही में सूरज की लुकाछिपी जारी है। फरवरी के महीने में मार्च वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। इस बीच पहाड़ों में 24 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिससे दिल्ली-एनसीआर, यूपी, राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। बारिश से यहां तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

Image

आंधी-तूफान के साथ बरसेंगे मेघ

Kal Ka Mausam (कल का मौसम कैसा रहेगा): फरवरी का अंतिम सप्ताह चल रहा है। अब उत्तर भारत के अधिकतर शहरों में सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस की जा रही है। दिन से समय तेज खिली धूप से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। दोपहर की धूप अब लोगों को चुभने लगी है। फरवरी के महीने में जब ठंड का एहसास होने चाहिए लोगों को गर्मी महसूस हो रही है। और गर्मी भी ऐसी-वैसी नहीं यहां मार्च-अप्रैल वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। लेकिन इस बीच मौसम में उतार-चढ़ाव भी देखा जा रहा है। बीते दिनों पहाड़ी इलाकों में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई थी। जिससे तापमान पर असर हुआ था, लेकिन उसके बाद फिर गर्मी बढ़ने लगी। ऐसी ही स्थिति फिर देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि 24 फरवरी से 26 फरवरी के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसकी वजह से हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड में बारिश की संभावना है। साथ ही दिल्ली-एनसीआर, यूपी, राजस्थान बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से सबसे अधिक प्रभावित पहाड़ी इलाके होते हैं। इस बीच साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और असम में आंधी और बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम में हो रहे इस उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर भी देखने को मिल रहा है। इस दौरान खांसी-जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा कल मौसम का हाल -

हरियाणा और पंजाब में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा और पंजाब में 24 फरवरी को बादल छाए रहेंगे। साथ ही कई स्थानों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद 25 और 26 फरवरी को भी राज्य का मौसम सुहावना बना रहेगा क्योंकि यहां तेज हवाएं चल सकती है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट होने की संभावना है।

राजस्थान में मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 24 फरवरी को प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा इस दौरान कहीं भी आंधी और बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन 27 फरवरी से प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदलेगा। रिपोर्ट के अनुसार, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। 28 फरवरी और 1 मार्च को जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में बारिश की संभावना है।

यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश के बाद फिर तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने 24 फरवरी को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में सुबह और देर रात के दौरान कहीं-कहीं छिछला कोहरा रहने की संभावना जताई है। इस दौरान प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन 27 फरवरी से प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव होंगे। इस दौरान पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना जताई है। 28 फरवरी और 1 मार्च को पूर्वी और पश्चिमी यूपी दोनों में बूंदाबांदी की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत एनसीआर क्षेत्रों में आने वाले सभी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 24 फरवरी को कहीं भी किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 28, गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 26, गाजियाबाद में 26 और गौतमबुद्ध नगर में 27 डिग्री रहेगा। वहीं इन शहरों में न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री तक रह सकता है।

बिहार का मौसम

बिहार में मौसम का हाल बेहाल कर देने वाला बना हुआ है। यहां तापमान बढ़ता ही जा रहा है। फरवरी के महीने में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। दोपहर के समय खिली धूप अब चुभने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो 24 फरवरी यानी सोमवार को बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा। कहीं भी किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। आने वाले दिनों में भी बिहार में मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article