शहर

Jharkhand: चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, बाल-बाल बचे यात्री

Jharkhand: झारखंड का गढ़वा में चलती बस में ड्राइवर को हार्ट अटैक आया तो यात्रियों की हालात बिगड़ने लगी, लेकिन ड्राइवर ने अपनी जान की परवाह किए बगैर किसी प्रकार बस पर कंट्रोल पाया और उसे रोक दिया। इसके तत्काल बाद वह भी अचेत हो गया, लेकिन गढ़वा के एक युवक की सूझबूझ की बदौलत ड्राइवर की जान बचाई जा सकी।

Image

चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक

Photo : Times Now Digital

Jharkhand: झारखंड का गढ़वा में चलती बस में ड्राइवर को हार्ट अटैक आया तो यात्रियों की हालात बिगड़ने लगी, लेकिन ड्राइवर ने अपनी जान की परवाह किए बगैर किसी प्रकार बस पर कंट्रोल पाया और उसे रोक दिया। इसके तत्काल बाद वह भी अचेत हो गया, लेकिन गढ़वा के एक युवक की सूझबूझ की बदौलत ड्राइवर की जान बचाई जा सकी।

युवक ने दिया सीपीआर

बस ड्राइवर का नाम वीरेंद्र पांडेय बताया जा रहा है, जो गढ़वा से यात्रियों को लेकर रांची जा रहा था। तभी अचानक उसे हार्ट अटैक आया और वह अचेत हो गया, लेकिन राजीव भारद्वाज नामक एक युवक ने बिनी किसी देरी के ड्राइवर को सीपीआर दिया जिसकी बदौलत ड्राइवर को होश आया। इस घटना से जुड़ा 22 सेकंड का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

गढ़वा से रांची जाने वाली राजा साहब नामक बस के चालक वीरेंद्र पांडेय को उस समय हार्ट अटैक आया जब बस की रफ्तार 80 किमी प्रति घंटा थी और बस तहले नदी के पुल को पार कर रही थी। पुल से नदी की गहराई 20-25 फीट बताई जाती है। इस घटनाक्रम के समय बस में 50-60 यात्री सवार थे।

ड्राइवर महज कुछ सेकंड में ही पुल पार कर बस किनारे खड़ी करके अचेत हो गया। चिकित्सकों के अनुसार, ड्राइवर की स्थिति खतरे से बाहर है। मुख्यालय स्थित रंका मोड़ से राजा साहब बस गढ़वा से रांची के लिए सुबह नौ बजकर 10 मीनट पर खुली थी। जिला मुख्यालय गढ़वा से करीब 13 किलोमीटर की दूरी तय करते करते बस में 50-60 यात्री सवार हो चुके थे।

बस के कैबिन में सवार गढ़वा प्रखंड के झूरा गांव निवासी नियमित यात्री मनीष तिवारी ने तत्काल गढ़वा के चिकित्सक डॉ निशांत सिंह से बात की। डॉक्टर के निर्देशानुसार राजीव भारद्वाज, उपेंद्र सिंह (कंडक्टर), संतोष कुमार नामक यात्रियों ने ड्राइवर को सीपीआर दिया। इस दौरान कुछ सेंकेंड के लिए ड्राइवर की धमनी और सांसें भी रुकी हुई थी, जो पंपिंग के कारण ड्राइवर की टूट रही सांसें वापस आ गई और वह अचेतावस्था से बाहर आ गया।

इसी बीच, यात्री मनीष तिवारी ने अपने भाई अमित तिवारी को कार लेकर मौके पर बुलाया जहां से ड्राइवर को कार से तत्काल तेज गति से मेदिनीनगर स्थित नारायण सुपर स्पेस्लिटी पहुंचाया गया।

मेदिनीनगर के नारायण सुपर स्पेस्लिटी अस्पताल के के चिकित्सक डॉ सचिन ने कहा कि चालक को हार्ट अटैक आया था, मगर यात्रियों के समय पर पंपिंग करने से उसकी जान बच सकी है। वहीं गढ़वा के चिकित्सक डॉ निशांत को यात्रियों ने वस्तुस्थिति से अवगत कराया तो उन्होंने भी हार्ट अटैक आने की ही संभावना जताई और पंपिंग करने की सलाह दी थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article