Kolkata Crime News: कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) को बड़ी सफलता हासिल हुई है। एसटीएफ ने हावड़ा रेलवे स्टेशन से एक हथियार डीलर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पिस्तौल और कारतूस बरामद किये गये हैं। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
फाइल फोटो
ये भी पढ़ें - Karnataka Accident: कलबुर्गी में दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक में भिड़ी वैन, 5 लोगों की मौत
चेन्नई भागने की फिराक में था आरोपी
अधिकारी ने बताया कि आरोपी मुर्शिदाबाद जिले का निवासी है और वह चेन्नई भागने की फिराक में था। शुक्रवार को उसे रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी एसटीएफ पुलिस थाने में दर्ज मामले में वांछित मुख्य हथियार डीलरों में से एक है। उसे हावड़ा स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के पास से बरामद हथियार
अधिकारी ने बताया कि हमने उसके पास से एक 7.65 एमएम की पिस्तौल, एक मैगजीन और 10 कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा उसके कब्जे से चार अर्धनिर्मित हथियार और चार पिस्तौल की 'बैरल' भी जब्त की गई हैं। स्थानीय अदालत ने आरोपी को 17 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
(इनपुट - भाषा)
