Kolkata: फर्जी कॉल सेंटरों पर कोलकाता पुलिस का छापा, अमेरिका-ब्रिटेन के बुजुर्गों को ठगने वाले 20 आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस के ऑर्गनाइज्ड साइबर क्राइम सेक्शन ने कई फर्जी कॉल सेंटरों पर छापेमारी कर अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर 60 से अधिक डिजिटल डिवाइस और 20 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कोलकाता पुलिस की ऑर्गनाइज्ड साइबर क्राइम सेक्शन ने शहर और आसपास के इलाकों में सक्रिय एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की टीमों ने कई फर्जी कॉल सेंटरों पर एक साथ छापेमारी कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि ये कॉल सेंटर मुख्य रूप से अमेरिका और ब्रिटेन में रहने वाले बुजुर्ग नागरिकों को अपना शिकार बनाते थे और उन्हें तकनीकी सहायता या विभिन्न सेवाओं के नाम पर झांसा देकर लाखों रुपये की चपत लगाते थे।

kolkata cyber farud gang

पुलिस हिरासत में आरोपी और जब्त सामान

60 से अधिक डिजिटल डिवाइस और 20 लाख रुपये नकद बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस को फर्जी कॉल सेंटरों से बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और वित्तीय दस्तावेज मिले हैं। पुलिस द्वारा की गई जब्ती में शामिल हैं। 60 से अधिक लैपटॉप, कंप्यूटर और मोबाइल फोन। बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले VoIP उपकरण और फर्जी सिम कार्ड। करीब 20 लाख रुपये कैश, कई बैंक खातों से जुड़े चेकबुक, पासबुक और वित्तीय दस्तावेज।

End of Feed