Santoshpur Station Fire: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में संतोषपुर स्टेशन से आग लगने की घटना सामने आई है। जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। जिसमें कई दुकानें भी जल गईं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। इस घटना के कारण कुछ ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है।
संतोषपुर स्टेशन पर लगी आग
प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर लगी आग
यह घटना मंगलवार सुबह 7 बजे हुई, जब स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते यह आग प्लेटफार्म के आसपास की कई छोटी-बड़ी दुकानों में फैल गई। आग की चपेट में आने से दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। यात्रियों से लेकर दुकानदारों तक, हर कोई इस अचानक लगी आग से दहशत में आ गया। हालाकि इसमें अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं।
बजबज शाखा की ट्रेन सेवा स्थगित
स्टेशन पर आग लगने से बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका है। क्योंकि दुर्गा पूजा आने ही वाली है, और हर दुकान में ढेर सारा सामान रखा हुआ था। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, आग कैसे लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। आग की भयावहता के कारण बजबज शाखा पर ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं। रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
