कोलकाता लॉ कॉलेज में गैंगरेप का मामला; गार्ड समेत चार आरोपी गिरफ्तार, NCW और विपक्ष ने ममता सरकार पर उठाए सवाल

Kolkata News Today (कोलकाता की खबर ): कोलकाता के साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में एक छात्रा के साथ गैंगरेप की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने अब तक कॉलेज स्टाफ समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले की गहन जांच जारी है। घटना ने राजनीतिक स्तर पर भी हलचल मचा दी है, जहां विपक्ष ने राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

Kolkata News: कोलकाता पुलिस ने शनिवार को दक्षिण कोलकाता लॉ कॉलेज के गार्ड को गिरफ्तार कर लिया, जहां एक छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई थी। कोलकाता पुलिस ने जानकारी दी कि लॉ कॉलेज के गार्ड पिनाकी बनर्जी (55) को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना बुधवार को कोलकाता के कासबा स्थित साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज के भीतर हुई थी। इससे पहले पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी मनोजित मिश्रा (31), जाइब अहमद (19), और प्रमित मुखोपाध्याय (20) कॉलेज के पूर्व छात्र या स्टाफ सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, एफआईआर में नामजद सभी आरोपियों को अलीपुर (दक्षिण 24 परगना) के एसीजेएम कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके।

Kolkata Law College gang rape case

कोलकाता लॉ कॉलेज में गैंगरेप का मामला

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने शुक्रवार को इस घटना पर गहरी चिंता जताई और कोलकाता पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर मामले की समयबद्ध जांच की मांग की। उन्होंने पत्र में यह भी कहा कि पीड़िता को पूरा चिकित्सकीय, मानसिक और कानूनी सहयोग प्रदान किया जाए और उसे भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 396 के तहत मुआवजा भी दिलाया जाए। इस घटना के बाद राजनीतिक घमासान भी शुरू हो गया है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली।

End of Feed