Kolkata Metro: बिजली गुल, कोलकाता मेट्रो ठप; ऑफिस टाइम पर यात्रियों का पारा हाई

Kolkata Metro: कोलकाता दक्षिणेश्वर जाने वाली मेट्रो टॉलीगंज स्टेशन पर बिजली आपूर्ति बाधित होने से कुछ देर के लिए रुकी रही। इस वजह से दोनों ओर से आने-जाने वाली मेट्रो भी विलंब हो गईं।

Kolkata Metro: कोलकाता मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को आज बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, दक्षिणेश्वर की ओर जाने वाली कोलकाता मेट्रो ट्रेन मंगलवार की सुबह बिजली आपूर्ति बाधित होने से टॉलीगंज स्टेशन पर कुछ मिनट के लिए रुकी रही। इस दौरान दोनों लाइनों की कई मेट्रो अपने-अपने स्थान पर खड़ी रहीं। इसके कारण ऑफिस आने के पीक समय में पुराने उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर पर ट्रेन सेवाओं को विनियमित करना पड़ा। ट्रेनों का शेड्यूल पूरी तरह से चरमरा गया। लगभग 14 मिनट तक बिजली सप्लाई के इंतजार में मेट्रो खड़ी रहीं। सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर टॉलीगंज में महानायक उत्तम कुमार मेट्रो स्टेशन पर बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण न्यू गरिया से दक्षिणेश्वर जाने वाली ट्रेन 14 मिनट तक रुकी रही।

End of Feed