Haryana News: पलवल में पिकअप की ट्रक से जोरदार भिड़ंत, खाटू श्याम से लौट रहे 6 श्रद्धालुओं की मौत

Palwal News: पलवल में KMP एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं की पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए।

Palwal Accident News: हरियाणा के पलवल में मंगलवार तड़के KMP एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में छह श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बताए जा रहे हैं।

Accident

मैनपुरी में भीषण हादसा

पिकअप के उड़े परखच्चे

जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालु खाटू श्याम के दर्शन के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान पलवल क्षेत्र में KMP एक्सप्रेस-वे पर उनकी पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भंयकर थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को पिकअप से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

End of Feed