केदारनाथ में बारिश और लैंडस्लाइड के बाद रोकी गई यात्रा, मलबे की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की मौत

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रविवार को बारिश और भूस्खलन के बीच चीरबासा हेलीपैड के पास पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मलबा आने से यात्रा मार्ग बाधित है। प्रशासन ने फिलहाल यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है।

Kedarnath Yatra Update: उत्तराखंड के केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर भारी बारिश और लैंडस्लाइड के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया है। चीरबासा हेलीपैड के पास पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थरों की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मलबा आने से यात्रा मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

Kedarnath

केदारनाथ धाम (File Photo)

पहाड़ी से गिरे भारी पत्थर और बोल्डर

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, यह घटना रविवार को हुई, जब केदारनाथ में चीरबासा हेलीपैड के पास पहाड़ी से अचानक भारी पत्थर और बोल्डर नीचे लुढ़क कर आ गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक 65 वर्षीय श्रद्धालु इन पत्थरों की चपेट में आ गए। इस भीषण हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ऊखीमठ निवासी 65 वर्षीय मदन मोहन तिवारी के रूप में हुई है।

End of Feed