Kedarnath Yatra: 22 अप्रैल से शुरू होंगी हेलीकॉप्टर सेवाएं, केदारनाथ में इस बार 24 घंटे गर्म पानी की सुविधा

केदारनाथ धाम यात्रा के लिए इस बार 22 अप्रैल से हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू होंगी। गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से 8 कंपनियां सीमित हेलीकॉप्टर उड़ानें संचालित करेंगी। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे गर्म पानी की सुविधा मिलेगी।

Kedarnath Helicopter Services: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में स्थित केदारनाथ धाम यात्रा 2026 (Kedarnath Yatra 2026)को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 22 अप्रैल को कपाट खुलने के साथ ही हेलीकॉप्टर सेवाएं भी शुरू हो जाएंगी। ये सेवाएं गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी हेलीपैड से संचालित की जाएंगी। प्रशासन ने इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई अहम बदलाव किए हैं। खास तौर पर हेलीकॉप्टर सेवाओं को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया गया है।

Kedarnath helicopter services - ANI

फाइल फोटो

8 हेलीकॉप्टर कंपनियों को मिली अनुमति

हेलीकॉप्टर सेवाओं के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) ने इस साल कुल आठ हेलीकॉप्टर कंपनियों को संचालन की अनुमति दी है। अनियंत्रित उड़ानों को रोकने के लिए इस बार शटल सेवाओं की संख्या सीमित कर दी गई है, जिससे सभी कंपनियां तय संख्या में ही उड़ान भर सकेंगी।

End of Feed