कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट : 11 मौतों के बाद एक्शन में प्रशासन, छह पर FIR से लेकर गिरफ्तारी तक, अब तक क्या हुआ?

पुलिस ने फैक्ट्री संचालक आदिल समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद प्रशासन और पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। हादसे में 11 लोगों की मौत और पांच लोगों के घायल होने के बाद अब जांच का दायरा फैक्ट्री के संचालन से लेकर विस्फोटक सामग्री के भंडारण और सुरक्षा मानकों तक पहुंच गया है। पुलिस ने फैक्टरी संचालक आदिल समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं,आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट (फोटो- pti)

मृतकों के नाम

  • प्रियांजलि
  • प्रवीण सिंह
  • जाह्नवी
  • आदित्य
  • रवि
  • ज्ञान सिंह
  • आदित्य
  • अंजू
  • विक्रम सरोज
  • अंश
  • नन्हा

End of Feed