शहर

Kashi Express: न खाना, न पानी... 2nd AC कोच की हालत जनरल जैसी; रेल यात्री ने की शिकायत

काशी एक्सप्रेस से सफर कर रहे एक यात्री ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एसी-2 कोच में अत्याधिक यात्रियों की भीड़ दिख रही है। उन्होंने रेलवे से इसकी शिकायत की।

Image

2nd AC में यात्रियों की भीड़।

Photo : Twitter

गोरखपुर से मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेन काशी एक्सप्रेस में एक यात्री ने रेलवे से शिकायत की। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि कोच में न तो खाना है और न ही पानी। इसके अलावा सेकेंड एसी से सफर कर रहे यात्री ने अपने कोच की हालत भी दिखाई, जिसमें यात्रियों की भीड़ दिखाई दे रही थी। उन्होंने रेलवे से इसकी शिकायत की।

रेल यात्री ने वीडियो किया शेयर

काशी एक्सप्रेस के एसी-2 कोच में यात्रा कर रहे अदनान बिन सुफियान ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया और लिखा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सर एसी-2 कोच की स्थिति देखिए। यहां न ही खाना उपलब्ध है और नहीं पानी की उपलब्धता है। उन्होंने शिकायत की कि वॉशरूम तक भी नहीं जा सकते हैं। साथ ही उन्होंने लिखा कि कोच की एसी भी काम नहीं कर रहा है और दरवाजा भी खुला हुआ है। कृपया इस पर संज्ञान लें।

यात्री की शिकायत पर रेलवे ने क्या कहा?

रेल यात्री की शिकायत पर रेलवे सेवा ने भुसावल के मंडल रेल प्रबंधक को पोस्ट में टैग किया और आगे की कार्रवाई के लिए कहा। इसके अलावा रेल यात्री ने अपने दूसरे पोस्ट में लिखा कि गेट के पास छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं हैं। कृपया इस पर कोई कार्रवाई करें। यात्री द्वारा पोस्ट यह वीडियो वायरल हो गया।

अन्य ने भी शेयर किया अनुभव

वीडियो वायरल होने के बाद एक एक्स यूजर ने अपना अनुभव शेयर किया और कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। एक्स यूजर ने लिखा कि ऐसा अनुभव मेरे साथ भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि कंफर्म सीट होने के बावजूद मेरा पूरा परिवार मुंबई से वडोदरा तक छह घंटे तक खड़े होकर सफर किया था।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article