सिर्फ 3 मिनट 36 सेकंड की लीला, देखने उमड़ते हैं लाखों लोग… काशी के भरत मिलाप की क्या है खासियत?

वाराणसी के नाटी इमली मैदान में ऐतिहासिक भरत मिलाप की लीला देखने लाखों श्रद्धालु उमड़े। महज 3 मिनट 36 सेकंड की इस लीला में भगवान राम और भरत का मिलन भाईचारे, प्रेम और त्याग का संदेश देता है। काशी नरेश अनंत नारायण सिंह भी परंपरा के अनुसार हाथी पर सवार होकर आयोजन में पहुंचे।

वाराणसी : कहते हैं कि बनारस में मेला नहीं, बल्कि लक्खा मेला लगता है। ऐसा मेला, जिसमें शामिल होने के लिए लाखों लोग पहुंचते हैं और भीड़ इतनी होती है कि पैर रखने तक की जगह नहीं बचती। काशी के ऐसे ही लक्खा मेलों में भरत मिलाप की परंपरा का खास स्थान है।

Varanasi Bharat Milap

काशी में चन्द मिनटों की लीला को देखने पहुंचे लाखों लोग

धर्मनगरी काशी में एक बार फिर वह भावुक पल जीवंत हो उठा, जिसका इंतजार लोगों को पूरे साल रहता है। ढलते सूरज की रोशनी के बीच जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम अपने छोटे भाई भरत से मिलते हैं, तो यह दृश्य हर किसी को भावुक कर देता है। ऐसा लगता है, मानो पूरा बनारस इस मिलन के भाव में डूब गया हो।

End of Feed