Himachal Video: कसौली के हेरिटेज बाजार में तड़के लगी भयंकर आग, सिलेंडरों में हुए धमाके; करोड़ों के नुकसान की आशंका

Himachal Fire: हिमाचल के कसौली स्थित हेरिटेज मार्केट में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। सिलेंडर धमाकों के कारण आग बुझाने में दिक्कत आई। कई दुकानें जलकर राख हो गई हैं और भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Himachal Fire News: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसौली से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां सोमवार तड़के ऐतिहासिक हेरिटेज मार्केट में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि इसने देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

धमाकों से दहला कसौली का हेरिटेज मार्केट

सोमवार की सुबह जब कसौली की हेरिटेज मार्केट में आग की लपटें दिखाई दीं, तो स्थानीय निवासियों और पर्यटकों में हड़कंप मच गया। चश्मदीदों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदारों को अपना सामान सुरक्षित बाहर निकालने तक का मौका नहीं मिला। आग की भीषणता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खाने-पीने की दुकानों में रखे गैस सिलेंडरों में धमाके होने शुरू हो गए, जिससे आग बुझाने में जुटे कर्मियों के लिए दुकानों के पास पहुंचना भी जान जोखिम में डालने जैसा हो गया।

End of Feed