शहर

Karnataka Accident: रायचूर में वाहन पलटने से दर्दनाक हादसा, तीन छात्रों समेत चार की मौत, 10 लोग घायल

Raichur Road Accident: कर्नाटक के रायचूर में बुधवार तड़के एक वाहन पलट गया। जिसमें सवार तीन छात्रों और चालक की मौत हो गई। साथ ही 10 अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये छात्र मंत्रालय संस्कृत पाठशाला के थे और हम्पी की तीर्थ यात्रा पर नरहरि मंदिर में पूजा करने के लिए आए थे।

Image

फाइल फोटो

Karnataka Road Accident: कर्नाटक के रायचूर में बुधवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक वाहन के पलटने से तीन छात्रों समेत चार लोगों की मौत हो गई और दस अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सिंधनूर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। साथ ही शवों को शवगृह में और घायलों को अस्पताल पहुंचा गया। सिंधनूर ट्रैफिक पुलिस स्टेशन ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नरहरि मंदिर में पूजा करने आए थे छात्र

पुलिस ने बताया कि संस्कृत पाठशाला के छात्र वाहन में सवार होकर नरहरि मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए हम्पी जा रहे थे। उसी दौरान सिंधनूर में अरागिनमारा कैंप के पास यह हादसा हुआ। मृत छात्रों की पहचान 18 वर्षीयआर्यवंदन, 22 वर्षीय सुचेंद्र और 20 वर्षीय अभिलाष के रूप में हुई है। इस दुर्घटना में गाड़ी के ड्राइवर 24 वर्षीय शिवा (24) की भी मौत हो गई। वहीं 10 घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

50 मीटर गहरी घाटी में गिरा ट्रक

कर्नाटक में बुधवार सुबह एक और भीषण हादसा हुआ। जहां एक ट्रक 50 मीटर गहरी घाटी में जा गिरा। इस हादसे में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य लोग घायल हो गए। उत्तर कन्नड़ के एसपी एम. नारायण ने बताया कि सभी पीड़ित फल विक्रेता थे। ये लोग फल बेचने के लिए सावनूर से येल्लापुरा मेले में जा रहे थे। इसी दौरान सावनूर-हुबली मार्ग पर जंगली क्षेत्र से गुजरते समय यह हादसा हुआ।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article