कर्नाटक के बेलगाम में मामूली सी बात पर चली तलवारें, दो गुटों के झड़प में 4 लोग घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 23, 2024, 01:31 PM IST

Belagavi News: कर्नाटक के बेलगाम में मामूली सी एक बात इतनी बढ़ गई कि दो गुटों के लोगों के बीच तलवारे चल गईं। इस दौरान 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके पेट, पीठ और छाती पर आईं गंभीर चोटें आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है-

Belagavi News: कर्नाटक के बेलगाम में मामूली सी बात इतनी बढ़ गई कि दो गुटों के बीच तलवारे चल गई। मामला स्थित रुक्मिणी नगर में ईद-ए- मिलाद-उन- नबी के अवसर पर लगाए गए बिजली लैंप को हुए नुकसान का है। जहां मामला इतना बढ़ा कि दो समूह आपस में भिड़ पड़े। इसके बाद आरोप-प्रत्यारोप से शुरू हुई बात तलवारबाजी तक पहुंच गई। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो लोगों को आगे के इलाज के लिए एक निजी अस्पताल रेफर किया गया।

karnataka

कर्नाटक में मामूली सी बात पर चली तलवारें

पेट, पीठ और छाती पर आईं गंभीर चोटें

End of Feed