शहर

Andhra Pradesh News: झरने में डूबने से मेडिकल की दो छात्राओं की मौत, एक की तलाश जारी

MedicalAndhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के एलुरु के एएसआरएएम कॉलेज के छात्रों का एक समूह मारेडुमिल्ली घूमने आए थे। कुछ देर तक हुई भारी बारिश में 5 छात्र बह गए, लेकिन तत्काल तौर पर 2 छात्रों को बचा लिया गया। हादसे में दो छात्राओं की मौत हो गई है और एक की तलाश की जा रही है।

Image

आंध्र प्रदेश में झरने में डूबने से दो मेडिकल छात्राओं की मौत

Photo : iStock

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में दो मेडिकल छात्राओं की डूबने से मौत हो गई है और एक छात्रा की तलाश जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और लापता छात्र की तलाश शुरू की गई। बताया जा रहा है कि ये तीनों छात्राएं एलुरु के एएसआरएएम कॉलेज से थी। अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

झरने में डूबने से दो की मौत

पुलिस अधीक्षक अतिम बरदार ने बताया कि मारेडुमिल्ली के जलाथरंगिनी झरने में रविवार शाम करीब चार बजे मेडिकल की शिक्षा प्राप्त कर रहे पांच विद्यार्थी बह गए। इस दौरान पुलिस और वन अधिकारियों ने दो लोगों को तत्काल बचाया। लेकिन इस घटना में तीन विद्यार्थी बह गए। पुलिस ने झरने में बहे छात्रों की तलाश शुरू की। पुलिस ने बताया कि ये हादसा रविवार, 22 सितंबर का है। सोमवार, 23 सितंबर की सुबह बरदार ने कहा कि "हमें सोमवार सुबह सात बजे दो मेडिकल छात्राओं के शव मिले लेकिन एक छात्र का अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम उसकी तलाश कर रही हैं।"

अधिकारी ने आगे बताया कि पूर्वी घाट क्षेत्र और एक मनोरम स्थल मारेडुमिल्ली के ऊपरी इलाकों में भारी बारिश हो रही थी। यही कारण है कि ये लोग झरने के पानी के तेज बहाव में बह गए। पुलिस ने बताया कि एलुरु के एएसआरएएम कॉलेज के छात्रों का एक बड़ा समूह मारेडुमिल्ली की यात्रा पर गया था और तभी यहां के 5 छात्र हादसे का शिकार हुए, जिसमें दो की मौत हो गई है, दो को बचा लिया गया है और एक छात्र अभी भी लापता है। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article