गाजियाबाद

Ghaziabad: पुलिस के हाथ लगी सफलता, जिला बदर आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मसूरी थाना पुलिस ने जिला बदरा आरोपी गिरफ्तार किया। बचने के लिए आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और चोरी के समान की जानकारी दी। बताए स्थान पर जाने पर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Image

पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार जिला बदर आरोपी

Photo : iStock

Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस बीती रात आरोपी को लेकर चोरी का सामान बरामद करने के लिए गई, जहां छुपाए हुए हथियारों से आरोपी ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और वहां से भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

मुठभेड़ में जिला बदर आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद के मसूरी थाने के एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि जिला बदर आरोपी ने बताया कि उसने चोरी और लूट का माल दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, गंग नहर पुल के पास छुपाया है। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस बीती देर रात उसे लेकर माल की बरामदगी के लिए उसकी बताई जगह पर पहुंच गई। इस दौरान आरोपी राशिद ने पहले से छिपाए गए तमंचे को निकाला और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करके इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

आरोपी के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज

अधिकारी ने आगे बताया कि आरोपी राशिद ने पहले से छिपाए गए तमंचे को निकाला और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार कर लिया। सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया है कि पुलिस ने मुठभेड़ में घायल हुए एक जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में लगभग 12 मामले दर्ज हैं। राशिद उर्फ मुनीर (28) थाना मसूरी से जिला बदर चल रहा है। राशिद मसूरी थाना इलाके का ही रहने वाला है और बीते कई दिनों से मसूरी के साथ-साथ अलग-अलग थाना इलाकों में आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा था।

(इनपुट - IANS)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article