कपूरथला जेल बना रणक्षेत्र! कैदियों ने बैरक की दीवारें तोड़ीं, आग लगाने की कोशिश

पंजाब की कपूरथला जेल में शनिवार देर रात कैदियों और विचाराधीन कैदियों के बीच हिंसक झड़प देखने को मिली। इस दौरान कुछ कैदियों ने जेल में तोड़फोड़ और आगजनी की कोशिश भी की। पुलिस और जेल प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद हालात काबू किए।

पंजाब की कपूरथला जेल में शनिवार देर रात अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला, जब जेल परिसर अचानक हिंसा का अखाड़ा बन गया। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत एक मामूली कहासुनी से हुई थी, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि कैदियों और विचाराधीन कैदियों के बीच खूनी झड़प शुरू हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि गुस्साए कैदियों ने जेल की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया।

Kapurthala Jail violence

कपूरथला जेल हिंसा से मचा हड़कंप

कैदियों ने बैरक में की तोड़फोड़

जानकारी के अनुसार, हिंसक हुए कैदियों ने बैरक नंबर-4 के अंदर की दीवारों को तोड़ दिया। उन्होंने जेल के एक हिस्से में आग लगाने की भी कोशिश की गई। अचानक भड़की हिंसा से जेल प्रशासन और वहां तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने हालात पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन कैदियों ने कथित तौर पर पुलिस और जेल कर्मियों पर भी हमला कर दिया।

End of Feed