रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबरें इन दिनों अक्सर ही सुनने को मिल जाती हैं। कानपुर में एक महिला के अपने भतीजों के साथ अवैध संबंध और इस पर पति की नाराजगी के बाद पति को मौत के घाट उतारने की खबर आपको पता ही होगी। इस मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। चलिए जानते हैं पूरी कहानी -
कानपुर में हत्या की अनोखी कहानी
कानपुर जिले के साढ़ इलाके में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी, लेकिन हत्या की यह कहानी इतनी सीधी नहीं है। महिला ने पति की हत्या सिर्फ इसलिए की ताकि अपने अवैध संबंधों को छिपा सके। धीरेंद्र पासवान नाम के 32 वर्षीय ट्रैक्टर चालक, की पत्नी रीना के अपने दो भतीजों, सतीश और अभिषेक के साथ अवैध संबंध थे। यह मामला तब सामने आया जब धीरेंद्र ने रीना और सतीश को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।
ये भी पढ़ें - बनारस के कारीगरों ने बनाई Operation Sindoor स्पेशल साड़ी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल कुरैशी को भेंट करने की चाहत
धीरेंद्र ने इस पर आपत्ति जतायी। जिसके बाद, रीना ने अपने पति को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। 10 मई को, रीना ने धीरेंद्र के लिए खास भोजन बनाया और उसमें नींद की गोलियां मिला दीं। धीरेंद्र के सो जाने के बाद, रीना ने सतीश को बुलाया, लेकिन जब सतीश हत्या करने में डर गया, तो रीना ने खुद ही पति के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और रीना ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में FIR दर्ज की गई है। जांच के दौरान, रीना के मोबाइल से 50 से ज्यादा अश्लील वीडियो भी मिले हैं, जो उसकी सोशल मीडिया गतिविधियों को उजागर करते हैं।
