कानपुर

ऑपरेशन सिंदूर के बाद कानपुर जा रहे हैं PM मोदी, शुभम के परिवार से कर सकते हैं मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को कानपुर का दौरा करेंगे, जहां वे पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से मिल सकते हैं। हालांकि प्रधानमंत्री पहले ही कानपुर पहुंचने वाले थे लेकिन पहलगाम की घटना के बाद उनका दौरा स्थगित कर दिया गया था।

Image

शुभम द्विवेदी के परिवार से मिल सकते हैं पीएम मोदी

Photo : Times Now Digital

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को कानपुर का दौरा करेंगे, जहां वे पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात कर सकते हैं। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी के परिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की उम्मीद है। पहलगाम हमले के ठीक बाद प्रधानमंत्री का कानपुर दौरा स्थगित कर दिया था, जिसके बाद 30 मई को एक बार फिर दौरे का कार्यक्रम तय हुआ है। ऐसे में ये उम्मीद की जा रही है कि मोदी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सकते हैं।

परिवार को यह उम्मीद है कि प्रधानमंत्री शुभम को शहीद का दर्जा देंगे। शुभम का परिवार लगातार इसकी मांग कर रहा है।

शुभम की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी ने इससे पहले कहा था कि पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए सभी लोगों को शहीद का दर्जा दिया जाए।

शुभम के चाचा मनोज कुमार द्विवेदी और पिता संजय द्विवेदी ने सांसद रमेश अवस्थी से मुलाकात की है। सांसद ने परिवार को पीएम से मिलवाने का आश्वासन दिया है। हालांकि, अभी यह प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि प्रधानमंत्री कानपुर दौरे के दौरान परिवार से मुलाकात करेंगे या नहीं।

प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को तय था, उन्हें चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में जनसभा को संबोधित करना था, साथ ही कानपुर मेट्रो समेत कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करना था लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के चलते उनका दौरा स्थगित कर दिया गया था। अब फिर प्रधानमंत्री का दौरा 30 मई को तय हुआ है, जिसमें मेट्रो के नए अंडरग्राउंड स्टेशन का उद्घाटन किया जाएगा और साथ ही कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया जाएगा।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article