कानपुर

Kanpur: ऑटो से मस्ती में जा रहा शख्स, भाषा सुन पुलिस का ठनका माथा, नाम सुनते ही...

कानपुर के बड़ा चौराहा पर वाहनों की जांच चल रही थी, इसी बीच एक ऑटो चालक को रोका गया। जब उससे ऑटो के कागजात और उसका नाम पूछा गया, तो वह सही से जवाब नहीं दे सका। पुलिस को शक होने पर जब उन्होंने छापा मारा तो एक चौंकाने वाली सच्चाई उजागर हुई।

Image

(सांकेतिक फोटो)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

कानपुर : यूपी पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे एक रोहिंग्या व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मो. साहिल नामक यह व्यक्ति शुक्लागंज के मनोहर नगर में अपने परिवार के साथ रह रहा था। यह ऑटो चलाकर अपना जीवन यापन कर रहा था। पुलिस ने उसे बड़ा चौराहा पर चेकिंग के दौरान पकड़ा, जहां उसकी भाषा और चेहरे पर संदेह होने के बाद गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में साहिल ने बताया कि वह म्यांमार का निवासी है और बांग्लादेश के डिटेंशन सेंटर में तीन साल बिताने के बाद भारत आया। साहिल ने अपनी बहन और उसके परिवार की मदद से फर्जी आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए थे। पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा, लेकिन वहां कोई दस्तावेज नहीं मिला।

कैसे पहुंचा कानपुर

साहिल ने बताया कि वह 2013-14 में अपने परिवार के साथ बांग्लादेश से निकलकर भारत आया था। उसने बांग्लादेश के काक्स बाजार से असोम होते हुए कानपुर पहुंचा। पुलिस ने बताया कि साहिल के पास मिले आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर उन लोगों की भी तलाश की जा रही है जिन्होंने उसे संरक्षण दिया। डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है, जिसमें यह पता लगाया जाएगा कि साहिल बिना वीजा और पासपोर्ट के भारत कैसे आया और उसके पहचान पत्र बनाने में किसने मदद की

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!