Unnao में बेटों को जहर खिलाकर फांसी के फंदे से झूली महिला, इस वजह से उठाया कदम

  • Agency by: Agency
  • Updated May 20, 2024, 06:31 AM IST

Unnao News: उन्नाव में एक महिला ने अपने दो बेटों को जहर देखने के बाद आत्महत्या कर ली। जिससे उसके छोटे बेटे की मौत हो गई और बड़े बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठाया।

Unnao News: उन्नाव जिले की सदर कोतवाली इलाके के पटकापुर गांव की रहने वाली एक महिला ने कथित रूप से ससुराल के लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर अपने दो बेटों को जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जहर दिये जाने से महिला के छोटे बेटे की भी मौत हो गई जबकि बड़े बेटे का इलाज कानपुर के एक अस्पताल में किया जा रहा है। महिला के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जेठ, जेठानी समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

Suicide News

उन्नाव में महिला ने की आत्महत्या (सांकेतिक फोटो)

9 साल के मासूम की मौत

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) सोनम सिंह ने बताया कि शनिवार रात सदर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि पटकापुर की निवासी सोमवती (32) ने अपने दो बच्चों को विषैला पदार्थ खिलाने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि इस घटना में सोमवती के छोटे बेटे नौ वर्षीय सुधीर की मौत हो गई, जबकि बड़े बेटे अंश (12) का इलाज किया जा रहा है।

End of Feed