Kanpur Encounter: कानपुर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ के बाद वॉन्टेड गिरफ्तार, साथी फरार, आरोपी पर दर्ज हैं आधा दर्जन से ज्यादा मामले

उत्तर प्रदेश के कानपुर में 7 और 8 मई की दरमियानी रात एक वॉन्टेड बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। किदवई नगर पुलिस की चेकिंग के दौरान दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहे थे। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में छह से अधिक मामलों में वांछित बदमाश एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। किदवई नगर पुलिस को बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात मिली। बदमाश चेकिंग के दौरान पुलिस की टीम पर बदमाश फायरिंग झोंककर भाग रहे थे। जवाबी फायरिंग में वॉन्टेड आरोपी पकड़ा गया, वहीं उसका दूसरा साथी फरार हो गया।

kanpur encounter

मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी

क्या है मामला

अपराधियों के खिलाफ यूपी पुलिस की सख्ती का एक और नमूना कानपुर में दिखा, जब किदवई नगर पुलिस और वॉन्टेड अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। किदवई नगर पुलिस बुधवार की देर रात चेकिंग कर रही थी कि साइड नंबर वन टीबी अस्पताल के पास खुद को फंसता देख दो अपराधियों ने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गोपाल उर्फ टक्कल के रूप में हुई है। गोपाल बैटरी चोरी के मामले में गुजैनी और महाराजपुर थाने से वॉन्टेड था। इसके अलावा गोपाल पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।

End of Feed