कानपुर

Kanpur Encounter: कानपुर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ के बाद वॉन्टेड गिरफ्तार, साथी फरार, आरोपी पर दर्ज हैं आधा दर्जन से ज्यादा मामले

उत्तर प्रदेश के कानपुर में 7 और 8 मई की दरमियानी रात एक वॉन्टेड बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। किदवई नगर पुलिस की चेकिंग के दौरान दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहे थे। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Image

मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी

Photo : Times Now Digital

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में छह से अधिक मामलों में वांछित बदमाश एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। किदवई नगर पुलिस को बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात मिली। बदमाश चेकिंग के दौरान पुलिस की टीम पर बदमाश फायरिंग झोंककर भाग रहे थे। जवाबी फायरिंग में वॉन्टेड आरोपी पकड़ा गया, वहीं उसका दूसरा साथी फरार हो गया।

क्या है मामला

अपराधियों के खिलाफ यूपी पुलिस की सख्ती का एक और नमूना कानपुर में दिखा, जब किदवई नगर पुलिस और वॉन्टेड अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। किदवई नगर पुलिस बुधवार की देर रात चेकिंग कर रही थी कि साइड नंबर वन टीबी अस्पताल के पास खुद को फंसता देख दो अपराधियों ने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गोपाल उर्फ टक्कल के रूप में हुई है। गोपाल बैटरी चोरी के मामले में गुजैनी और महाराजपुर थाने से वॉन्टेड था। इसके अलावा गोपाल पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।

एक आरोपी फरार

इस मुठभेड़ में गोपाल का एक साथी विशाल फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गोपाल उर्फ टक्कल को प्रारंभिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीसीपी ने दी शाबाशी

मुठभेड़ की जानकारी होते ही डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी मौके पर पहुंचे और बहादुर पुलिस कर्मचारियों को शाबाशी दी।नआरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी किदवई नगर धर्मेंद्र कुमार राम , चौकी इंचार्ज साकेत नगर, अभिषेक सोनकर, चौकी प्रभारी किदवई नगर और प्रवास शर्मा की अहम भूमिका रही।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल