Holi Special Train: भारतीय रेलवे ने होली के त्योहार से पहले घर आने वाले लोगों को खुशियों के रंग में रंगने का मौका दिया है। होली के पर्व पर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। गोरखपुर से मुबंई के लिए होली स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 02541/02542 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर होली स्पेशल गोरखपुर से तीन और 10 मार्च को संचालित की जाएगी। जबकि, मुंबई स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस से यह ट्रेन पांच और 12 मार्च को चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर से चलेगी। लखनऊ और कानपुर होते हुए यह ट्रेन चलेगी।
कानपुर से होकर चलेगी गोरखपुर-एलटीटी
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए इस गाड़ी में एसी थ्री टियर के 14, एसी सेकेंड क्लास के चार कोच समेत कुल 20 कोच लगाए हैं। ट्रेन में टिकटों की बुकिंग हो रही है।
