Kanpur Crime: रिटायर्ड सीएमओ के घर में चोरी, 20 लाख का माल लेकर फरार, ऐसे घुसे थे चोर

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 12, 2022, 09:34 PM IST

Kanpur Crime News: कानपुर में चोरों ने रिटायर्ड सीएमओ के घर को निशाना बनाया है। चोर कमरे से 20 लाख का माल चोरी कर ले गए। जिस कमरे में रिटायर्ड सीएमओ सो रहे थे, चोरों ने उस कमरे की कुंडी बंद कर दी और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में रिटायर्ड सीएमओ के घर को चोरों ने बनाया निशाना
  • 15 लाख के जेवर और पांच लाख की नकदी चोरी
  • खिड़की की ग्रिल काटकर कमरे में दाखिल हुए थे चोर

Kanpur Crime: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के किदवई नगर में पुलिस चौकी के पास चोरों ने रिटायर्ड सीएमओ के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने रिटायर्ड सीएमओ के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी और फिर वारदात को अंजाम दिया। चोर कमरे की खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर घुसे। शनिवार की सुबह सीएमओ और उनकी पत्नी उठी तो चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद नौबस्ता थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

kanpur News

कानपुर में रिटायर्ड सीएमओ के घर में चोरी

जानकारी के अनुसार, नौबस्ता थाना इलाके के किदवई नगर के वाई-ब्लॉक में रहने वाले गोविंद प्रसाद अवस्थी का मकान विराट नगर चौकी से मात्र दो सौ कदम दूर है। शुक्रवार रात को 12 बजे वह कमरे में सोने गए थे।

End of Feed