Kanpur Specialty Hospital: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में स्थित हैलट सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल मार्च से पूरी तरह शुरू हो जाएगा। यहां 24 घंटे ऑपरेशन थियेटर चलेगा, इसके साथ ही ईवनिंग क्लीनिक भी खुलेगा। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कानपुर के मरीजों को अब अन्य शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको बता दें कि 292 बेड के सुपर स्पेशिलिटी पीजीआई में फिलहाल ओपीडी का संचालन हो रहा है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय काला के अनुसार, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मरीजों को प्राइवेट अस्पताल से काफी कम पैसे में बेहतर इलाज मिलेगा। हर हाल में मार्च के आखिरी में इसे चलाने की तैयारी है।
मार्च में चालू होगा कानपुर का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि एसजीपीजीआई के जैसे ही चलेगा, सिर्फ वेतन शासन से लेंगे। प्राचार्य ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) की तर्ज पर खुद ही चलाया जाएगा। इसलिए सिर्फ दो वर्ष शासन से फंडिंग ली जाएगी। सिर्फ वेतन के रुपये शासन से आएंगे। बाकी पूरा खर्च, रखरखाव और उपकरण, दवा आदि खुद के खर्च से ही की जाएगी।
