कानपुर

Unnao : पुलिस के साथ लूट के आरोपियों की मुठभेड़, एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार

उन्नाव में लूट के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और नवाबगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। वहीं दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।

Image

उन्नाव में लूट का एक आरोपी गिरफ्तार

Unnao Police Encounter: उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में लूट के मामले का एक आरोपी पकड़ा गया, जबकि दूसरा फरार हो गया।अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 29 अगस्त को गांव केवला की निवासी उमा के साथ लूटपाट की थी। उन्होंने कहा कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

आरोपी के पैर में लगी गोली

अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी, तभी नवाबगंज पक्षी विहार के पीछे रिंग रोड पर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रोकने की कोशिश की गई। सिंह ने बताया कि रुकने के बजाय मोटरसाइकिल सवारों ने पुलिस पर गोली चला दी जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली एक आरोपी के पैर में जा लगी, जबकि उसका साथी फरार हो गया।

आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और नकद बरामद

सिंह ने बताया कि घायल आरोपी की पहचान इरफान अहमद के रूप में हुई जिसके पास से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस और 3,250 रुपये बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उसे नवाबगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें