यात्रीगढ़ कृपया ध्यान दें.. कानपुर-लखनऊ रेल रूट पर 42 दिनों तक 700 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, 172 गाड़ियां रद्द, इस वजह से रहेगा मेगा ब्लॉक

Cancelled Train List: उत्तर रेलवे के उन्नाव स्थित गंगा रेलवे पुल का अप ट्रैक जर्जर हो चुका है। जिसकी मरम्मत का कार्य 20 मार्च से 30 अप्रैल तक रोजाना सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इस कारण 42 दिनों तक रोजाना 9 घंटे 700 से अधिक ट्रेनें प्रभावित होंगी और 172 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।

Cancelled Train List: कानपुर-रेलवे रेल रूट पर 42 दिनों तक 700 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। दरअसल उत्तर रेलवे के उन्नाव स्थित गंगा रेल पुल के अप ट्रैक पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। पुल पर पड़ी लोहे की चादरें (ट्रफ) गल गई हैं, जिस कारण अप ट्रैक पर अब एच-बीम जाली जाएंगी। इस कारण 42 दिनों तक रोजाना 9 घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा। यह मरम्मत कार्य 20 मार्च से 30 अप्रैल तक रोजाना 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इस कारण 700 से अधिक ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें 172 ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया है और कुछ ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है।

train

सांकेतिक फोटो

रेलवे गंगापुल के अप ट्रैक पर ट्रफ के पूरी तरह गलने से हालत बेहद खराब है। ट्रफ की गिट्टी आए दिन गिरती रहती है। जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका है। बीती 6 फरवरी से रेलवे विभाग द्वारा गंगापुल क्रांसिग पर डेड स्टॉप कॉशन लगाया गया है। इस कारण लखनऊ से कानपुर की ओर रवाना होने वाली सभी ट्रेनें गंगापुल क्रासिंग पर 1-2 मिनट तक रुकती हैं, जिसके बाद ट्रेनें कानपुर की ओर 10 के कॉशन से रवाना हो रही हैं। पुल पर अप ट्रैक पर 20 मार्च से पुराने ट्रफ को हटाकर नए एचबीम स्लीपर को डाला जाएगा। रेलवे विभाग की ओर से इस मरम्मत कार्य का शेड्यूल निर्धारित कर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसके तहत मेगा ब्लॉक लेने से 700 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित होंगी।

End of Feed