कानपुर

Kanpur IIT स्टूडेंट से रेप केस में ACP मोहसिन खान सस्पेंड, नौकरी के साथ करते थे...

कानपुर आईआईटी की छात्रा से रेप के मामले में एसीपी मोहसिन खान को सस्पेंड कर दिया गया है। , यह कार्रवाई इसलिये की गई है ताकि जांच प्रभावित न हो सके।

Image

आईआईटी छात्रा से रेप

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

कानपुर : कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात एसीपी रैंक के अधिकारी मोहसिन खान पर कानपुर आईआईटी में पढ़ने वाली एक पीएचडी की छात्रा ने अपने साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। मामला तूल पकड़ने कानपुर पुलिस प्रदेश की बदनाम हुई थी। केस दर्ज करने के बाद आखिरकार उत्तर प्रदेश शासन की ओर से सख्त कदम उठाते हुए एसीपी मोहसिन को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई इसलिये की गई है ताकि जांच प्रभावित न हो सके।

यौन शोषण के आरोप

कानपुर में पूर्व में नियुक्त रहे एसीपी मोहसिन खान जिन पर IIT कानपुर की एक छात्रा के द्वारा यौन शोषण के आरोप लगाये गये थे। इस सम्बन्ध में थाना कल्यानपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसके बाद इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा भेजी गयी थी। जिस पर 12 मार्च को शासन की ओर से पुलिस उपाधीक्षक मोहसिन खान को निलंबित कर दिया गया है।

एबीपी के मुताबिक, कलक्टर गंज में तैनात एसीपी मोहसिन खान नौकरी के साथ आईआईटी में पढ़ाई भी कर रहे थे। इसी दौरान और आईआईटी छात्रा के संपर्क आए। छात्रा ने मोहसिन खान पर अपने साथ यौन शोषण का आरोप लगाया था। पीड़ित छात्रा का आरोप था कि एसीपी ने उसका शारीरिक शोषण किया है। आईआईटी जैसे संस्थान की छात्रा का आरोप देख उच्च अधिकारियों ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज की थी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article