कानपुर आ रहे PM मोदी, मेट्रो, बिजली घर, ट्रीटमेंट प्लांट का करेंगे उद्घाटन; 47 हजार करोड़ की परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

PM Modi Kanpur Visit : कानपुर के दौरे पर पीएम मोदी 47.5 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का तोहफा देंगे। इस दौरान मेट्रो, ऊर्जा, जल और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र से जुड़े 15 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। आइये जानते हैं कानपुर को और क्या-क्या सौगातें मिलेंगी?

PM Modi Kanpur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कानपुर के दौरे पर रहेंगे, जहां वे 47,573 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 15 मेगा विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। यह कार्यक्रम न केवल कानपुर, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। इस भव्य आयोजन के माध्यम से सरकार शहर को विश्वस्तरीय सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की जाएंगी।

PM Modi Kanpur Visit

पीएम मोदी कानपुर दौरा (फाइल फोटो)

कानपुर मेट्रो के विस्तारित ट्रैक का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक के नए भूमिगत सेक्शन का उद्घाटन करेंगे। इस रूट पर चुन्नीगंज, बड़ा चौराहा, नवीन मार्केट, नयागंज और कानपुर सेंट्रल जैसे 5 नए भूमिगत स्टेशन तैयार किए गए हैं। इस विस्तार से शहर के लाल इमली, जेड स्क्वायर मॉल, ग्रीनपार्क स्टेडियम, परेड मैदान, बुक मार्केट और सोमदत्त प्लाजा जैसे महत्वपूर्ण स्थान सीधे मेट्रो से जुड़ जाएंगे। अभी तक आईआईटी कानपुर से मोतीझील तक 9 स्टेशन चालू हैं, और इस विस्तार से मेट्रो सेवा और अधिक सुलभ, सुरक्षित एवं तेज होगी।

End of Feed