कानपुर

Kanpur News: पार्किंग विवाद में इतनी बढ़ी बात कि गुस्से में चबा ली सोसाइटी सचिव की नाक

कानपुर के बिठूर क्षेत्र में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में क्षितिज ने सोसाइटी के सचिव रूपेंद्र की नाक काट दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। रूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना ने स्थानीय निवासियों में भय का माहौल पैदा कर दिया है।

Image

गुस्से में सोसाइटी के सेकरेट्री की नाक काटी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Kanpur News: उत्तर प्रदेश में हुई एक घटना ने सबको चौंका दिया है। यहां एक शख्स ने सोसाइटी के सचिव की नाक काट ली, वो भी पार्किंग के विवाद पर। मामला कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के नारामऊ स्थित रतन प्लैनेट अपार्टमेंट का है। जहां पार्किंग को लेकर हुए मामूली विवाद ने ये खौफनाक और चौंकाने वाला मोड़ ले लिया।

फ्लैट मालिक और आरोपी जिसका नाम क्षितिज बताया जा रहा है, उसकी और अपार्टमेंट सोसाइटी के सचिव और रिटायर्ड इंजीनियर रूपेंद्र के बीच ऐसी बहस हुई कि क्षितिज ने रूपेंद्र की नाक काट ली। यह घटना सोमवार शाम को हुई, जब क्षितिज ने अपनी पार्किंग में किसी और की गाड़ी देखी और रूपेंद्र को नीचे बुलाया। दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जो जल्द ही हिंसक हो गई। क्षितिज ने रूपेंद्र को थप्पड़ मारे और फिर उस पर हमला कर दांत से नाक काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह अजीबोगरीब घटना सोसाइटी के सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के बाद, रूपेंद्र को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उनके बेटे की शिकायत पर बिठूर पुलिस ने क्षितिज के खिलाफ मारपीट और गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बिठूर थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से यह स्पष्ट है कि विवाद पार्किंग को लेकर था, जो हिंसक रूप में बदल गया। इस घटना ने अपार्टमेंट के निवासियों में चिंता पैदा कर दी है और सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!