दो महीने पहले लिए सात फेरे, अब एशान्या का साथ छोड़ पंचतत्वों में विलीन हुए शुभम; पीछे छोड़ गए पहलगाम हमले के गहरे जख्म

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी का आज सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनका पार्थिव शरीर बुधवार देर रात को कानपुर लाया गया। शुभम की पत्नी ने गुरुवार सुबह मीडिया के सामने इस दुखद घटना के बारे में बताया।

Pahalgam Terrorist Attack Victim Shubham Dwivedi Funeral: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए कानपुर निवासी व्यवसायी शुभम द्विवेदी का गुरुवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शुभम का शव बुधवार देर रात कानपुर लाया गया और आज सुबह करीब 8.45 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले उन्हें सलामी गारद भी दी गई। इस दौरान, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और राकेश सचान, कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय तथा कई वरिष्ठ पदाधिकारी समेत हजारों लोग मौजूद थे। शुभम के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से ‘ग्रीन कॉरिडोर’ के जरिए उनके पैतृक गांव हाथीपुर ले जाया गया।

shubham dwivedi

शुभम का अंतिम संस्कार हुआ

शुभम की पत्नी ने सुनाई आप बीती

मीडियाकर्मियों के सामने शुभम की पत्नी एशान्या ने दुखद घटना का जिक्र किया और कहा कि आतंकवादियों ने पूछा था कि वे हिंदू हैं या मुसलमान और अगर वे मुस्लिम हैं तो कलमा पढ़ें। जैसे ही उन्होंने बताया कि वह हिंदू हैं, उन्होंने शुभम को गोली मार दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज पीड़ित परिवार से मुलाकात भी की।

End of Feed