मौनी अमावस्या पर इटावा स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़, कई नॉन स्टॉप ट्रेनों को रोककर यात्रियों को भेजा गया महाकुंभ

Heavy Crowd on Mauni Amavasya: मौनी अमावस्या स्नान के लिए इटावा स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान कई ट्रेनों के दरवाजे न खुलने से नाराज यात्री ट्रेनों के खिड़की दरवाजों पर लात-घूसे मारकर खुलवाते दिखे। जिन्हें कई नॉन स्टॉप ट्रेनों को रोक गंतव्य पर भेजा गया।

Heavy Crowd at Etawah Station: मौनी अमावस्या पर महाकुंभ मेले में जाने के लिए इटावा रेलवे स्टेशन पर हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कई ट्रेनों के दरवाजे भी नहीं खोले गए। जिससे नाराज यात्री ट्रेनों के खिड़की दरवाजों पर लात-घुसे मारते नजर आए।भीड़ को काबू करने के लिए डीएम, एसएसपी, एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारी भी स्टेशन पर पहुंचे और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

रिजर्वेशन के बावजूद ट्रेन में नहीं चढ़ पाए यात्री

महाकुंभ स्नान करने के लिए इटावा स्टेशन पर यात्री जान जोखिम में डालकर यात्रा करते नजर आए। रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की इतनी ज्यादा भीड़ थी, कि कई यात्रियों को रिजर्वेशन होने के बावजूद ट्रेनों में चढ़ने का मौका नहीं मिल सका। इन यात्रियों को अपने गंतव्य पर भेजने के लिए कई नॉन स्टॉप ट्रेन और कुंभ स्पेशल ट्रेनों को इटावा स्टेशन पर रोका गया। जिसके बाद यात्रियों को इन ट्रेनों में भेजा गया।

End of Feed