Kanpur Airport And E-buses: नए साल पर मालामाल होगा कानपुर, एयरपोर्ट के साथ ही ई-बसों का मिलेगा तोहफा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2022, 07:28 PM IST

Kanpur Airport And E-buses: कानपुर में चकेरी एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल बिल्डिंग का काम पूरा हो गया है। टर्मिनल बिल्डिंग में दी जाने वाली सुविधाओं का यूपीआरएनएल ट्रायल कर रहा है। नए साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन कर सकते हैं। कुल मिलाकर नए साल में कानपुर कई सुविधाओं से मालामाल हो जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर के लोगों को अगले साल मिलेगा नया एयरपोर्ट
  • कानपुर में हर रूट पर दौड़ेंगी ई-बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत
  • बेड़े में शामिल होंगी 100 सीएनजी बसें

Kanpur Airport And E-buses: उत्तर प्रदेश का कानपुर जिला परिवहन के लिए साल 2022 में खट्टी-मीठी यादों वाला गुजरा। लेकिन नए साल पर कई सौगातें शहरवासियों को मिलेंगी। इसमें सबसे प्रमुख रूप से एयरपोर्ट टर्मिनल की नई बिल्डिंग का तोहफा शामिल है। नए साल में लोगों को एयरपोर्ट टर्मिनल की नई बिल्डिंग का गिफ्ट मिलेगा। इस पर एक समय में चार फ्लाइटें उतर सकेंगी। इसके अलावा कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट के बेड़े में 150 और ई-बसें भी शामिल होंगी। ये बसें हर रूट पर दौड़ती नजर आएंगी। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

kanpur airport

नए साल पर मिलेगा नया एयरपोर्ट

कानपुर के चकेरी में एयरपोर्ट टर्मिनल की नई बिल्डिंग तैयार हो गई है। 10 जनवरी को मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर नई बिल्डिंग का फाइनल दौरा करेंगे। इसके बाद यूपीआरएनएल नई बिल्डिंग को हैंडओवर कर देगा। इस टर्मिनल में तीन एपरान यानी कि एक समय में तीन फ्लाइटें खड़ी हो सकेंगी। अभी केवल एक ही जहाज खड़ा करने लिए रन-वे है।

End of Feed