Kanpur Central Station: उत्तर प्रदेश के कानपुर में सेंट्रल स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। जल्द ही स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियों की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही सेंट्रल स्टेशन पर डिलाइट सिनेमा के सामने वाहनों की एंट्री के लिए एक नया गेट बनाया जाएगा। ताकि वाहन चालकों की परेशानी दूर हो सके। दरअसल, मंडल रेल प्रबंधक (प्रयागराज) मोहित चंद्रा ने विश्वस्तरीय बन रहे कानपुर सेंट्रल स्टेशन के साथ ही अमृत भारत स्टेशन उन्नयन के तहत चयनित पनकी, अनवरगंज और गोविंदपुरी स्टेशनों का दौरा किया था। उन्होंने जरूरी दिशा-निर्देश दिए थे।
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियों की मिलेगी सुविधा
इसके तहत ही सेंट्रल स्टेशन पर डिलाइट सिनेमा के सामने वाहनों की एंट्री के लिए एक नया गेट बनाने का निर्देश दिया। ऐसे में वाहन एंट्री करने के बाद इसी माह शुरू होने वाले स्वचालित सीढ़ियों के पास उतारकर, उसके बाद यू-टर्न लेकर मौजूदा एक नंबर गेट से बाहर निकलेंगे।
