कानपुर की पॉलिथीन फैक्ट्री में भीषण आग का कहर; इलाके में मचा हड़कंप, देखें VIDEO

कानपुर के खाडेपुर नई बस्ती में एक पॉलिथीन फैक्ट्री में अचानक लगी भीषण आग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की तेज लपटों ने कुछ ही समय में फैक्ट्री को घेर लिया, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। स्थिति गंभीर होने के बावजूद फायर ब्रिगेड देरी से मौके पर पहुंची, जिससे स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ गई।

Kanpur News: कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के खाडेपुर नई बस्ती में स्थित एक आवासीय इलाके की पॉलिथीन फैक्ट्री में अचानक भीषण आग भड़क उठी। शुरुआती अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

आग की ऊंची लपटों ने कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्ट्री को अपने कब्जे में ले लिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। हालात बिगड़ते देख स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए।

End of Feed