दिल्ली

गुटखा कंपनी के मालिक की बहू ने की आत्महत्या; छत से लटका मिला शव, सामने आ रही यह वजह

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसकी जांच की जा रही है। बरामद सुसाइड नोट में मृतका ने वैवाहिक कलह का जिक्र किया है। हालांकि इस सुसाइड नोट में क्या लिखा है, मौत के लिए किसी को जिम्मेदार ठहराया गया है या नहीं, इस बारे में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।

Image

सांकेतिक तस्वीर। फोटो- टाइम्स नाउ नवभारत।

Suicide Case: राजधानी दिल्ली के वसंत विहार थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रतिष्ठित गुटखा कंपनी के मालिक की बहू ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने मंगलवार शाम को अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को महिला के पति ने उसे घर में फंदे से लटका हुआ पाया। वह उसे सफदरजंग अस्पताल ले गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जहां आज डॉक्टरों की टीम उसका पोस्टमार्टम करेगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।ओ

सुसाइड नोट में पारिवारिक कलह का जिक्र

वहीं, पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसकी जांच की जा रही है। बरामद सुसाइड नोट में मृतका ने वैवाहिक कलह का जिक्र किया है। हालांकि इस सुसाइट नोट में क्या लिखा है, मौत के लिए किसी को जिम्मेदार ठहराया गया है या नहीं, इस बारे में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। इसके अलावा, पुलिस को एक डायरी भी मिली है जिसमें उसके पति के साथ नियमित रूप से झगड़ों का कई बार जिक्र था। पुलिस ने बताया कि झगड़ों की वजह से दोनों अलग-अलग घरों में रह रहे थे।

दो शादियों की बात आई सामने

मृतका ने साल 2010 में गुटखा कंपनी के बेटे से शादी की थी। दंपति का एक 14 साल का बेटा है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गुटखा कंपनी के मालिक के बेटे ने दो शादियां कर रखी हैं, उनकी दूसरी पत्नी दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री है। हालांकि उनके बारे में कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता था्। फिलहाल इस मामले की जांच वसंत विहार पुलिस कर रही है।

कानपुर से हुई थी कंपनी की शुरुआत, अब अरबों में होता है कारोबार

गौरतलब है कि गुटखा कंपनी की शुरुआत कानपुर में हुई थी। गुटखा कंपनी के मालिक शुरुआत में कानपुर के फीलखाना मोहल्ले से पान मसाला बनाने और बेचने का काम करते थे। नब्बे के दशक में उन्होंने अपने घर पर ही पान मसाला बनाना और बेचना शुरू किया था। फिर धीरे-धीरे पारिवारीजनों के सहयोग से कारोबार बढ़ता गया और अब कंपनी का टर्नओवर अरबों में है। इतना ही नहीं,पान मसाले से शुरू हुई यह कंपनी अब कई अन्य क्षेत्रों जैसे लोहा आदि में व्यापार कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article