Kanpur Fire: कानपुर में 4 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, लपटें देख इलाके में मचा हड़कंप, 5 लोगों की मौत

Kanpur Fire: कानपुर के चमनगंज इलाके में स्थित एक 4 मंजिला इमारत के पहले और दूसरे फ्लोर पर स्थित जूता-चप्पल फैक्ट्री में आग लग गई है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है।

Kanpur Fire: उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्थित एक बिल्डिंग में आग लगने की खबर सामने आई है, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जिले के चमनगंज थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में स्थित एक 4 मंजिला बिल्डिंग के पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी। जानकारी के अनुसार, इन दोनों फ्लोर पर जूता-चप्पल बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान बिल्डिंग में फंसे परिवारों को बाहर निकाला गया। बिल्डिंग से निकाले गए लोगों में 5 की मौत हो गई है। फायर सर्विसेज की टीम लोगों को रेस्क्यू करते हुए आग बुझाने का कार्य कर रही है।

दमकल अधिकारी ने बताया कि बिल्डिंग के पहले और दूसरे फ्लोर पर जूता-चप्पल बनाने का कारखाना चलता है। तीसरी और चौथी मंजिल पर परिवार के लोग रहते हैं। नीचे के फ्लोर पर आग लगने के कारण ऊपरी मंजिल पर रह रहा परिवार फंस गया था। मौके पर पहुंची फायर टीम ने परिवार के लोगों को रेस्क्यू किया। घटनास्थल की तलाशी लेने पर बिल्डिंग से 5 लोगों को बाहर निकाला गया था, जिन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने पांचों लोगों को मृत घोषित किया है। बिल्डिंग में लगी आग को देखते हुए, फायर टीम ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।

End of Feed