Jhansi: झांसी के मऊरानीपुर में दो डीजे वाले आपस में भिड़ गये और जमकर हंगामा हुआ। घटना के दौरान हुए हंगामे और तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों पर कार्यवाही कर रही है।
बताया गया कि दोनों डीजे वाले आपस में रिश्तेदार हैं और उनमें प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। रात को दोनों डीजे वाले आमने-सामने आ गये तो कहासुनी हो गयी। इसके बाद बात मारपीट तक पहुंच गई और एक पक्ष ने डंडे से डीजे में तोड़फोड़ कर दी। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई, जहां उनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
