Indian Railways: होली पर्व की छुट्टियां बिताने के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए 18 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला लिया है। यह ट्रेनें उत्तर प्रदेश के कई स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। जानकारी के अनुसार, रेलवे प्रशासन ने होली त्योहार के बाद होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए वाया गोरखपुर और पूर्वोत्तर के स्टेशनों से महानगरों के लिए कई जोड़ी होली विशेष ट्रेनें संचालित करने का फैसला लिया है।
रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को मिलेगी राहत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 05577 सहरसा-अम्बाला गाड़ी 10 से 17 मार्च तक वाया गोरखपुर, सीतापुर के रास्ते संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 05578 अम्बाला-सहरसा स्पेशल ट्रेन 12 से 19 मार्च तक वाया सीतापुर और गोरखपुर मार्ग चलेगी।
