Kanpur Weather: नए साल पर कानपुर में मौसम बेईमान, अगले 24 घंटे में बढ़ेगी और गलन, 40 से ज्यादा ट्रेनें हुईं लेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2022, 03:04 PM IST

Kanpur Temperature: कानपुर में कड़ाके की सर्दी कहर बरपा रही है। अगले 24 घंटे में तापमान और नीचे गिरेगा। तेज बर्फीली हवाएं चलेंगी और दिन व रात का पारा भी गिरेगा। चार से पांच दिन में न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। कड़ाके की सर्दी और शीतलहर को देखते हुए कक्षा आठ तक के स्कूली बच्चों की छुट्टी कर दी गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में कड़ाके की सर्दी का कहर
  • अगले 24 घंटे में तापमान और नीचे गिरने का अनुमान
  • न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंचने के आसार

Kanpur Weather Update: यूपी के अधिकांश हिस्सों में घने कोहरे के साथ भारी गलन के दौर की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को सेंट्रल यूपी के जिलों में कानपुर सबसे ठंडा रहा। कानपुर का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहा। जबकि अधिकतम तापमान 22.2 सेल्सियस दर्ज किया गया। हरदोई, इटावा, उन्नाव, कानपुर देहात और औरैया में आठ डिग्री तापमान रहा। कन्नौज में 8.3 डिग्री, हमीरपुर, फर्रुखाबाद में 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बांदा, चित्रकूट में 9.5 डिग्री तापमान रहा। इसके अलावा महोबा, फतेहपुर में 10 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। कानपुर में धूप निकलने से अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस चढ़ा।

kanpur weather new

कानपुर में कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के अंतराल में गलन और बढ़ सकती है। हवा की रफ्तार 2.8 किमी प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई। आपको बता दें कि कानपुर में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के मद्देनजर कक्षा आठ तक के बच्चों की छुट्टी 14 जनवरी तक कर दी है।

End of Feed