Kanpur Tannery: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में टेनरियां और जल प्रदूषणकारी औद्योगिक इकाइयां 26 जनवरी तक बंद कर दी गईं है। बसंत पंचमी पर होने वाले स्नान के लिए कानपुर की 402 टेनरियां और 230 फैक्ट्रियों को चार दिन के लिए बंद किया गया है। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी ने यह निर्देश जारी किया है। 23 से 26 जनवरी तक टेनरियों और फैक्ट्रियों में काम नहीं होगा। टेनरियों और फैक्ट्रियों की निगरानी करने के लिए आठ टीमों का भी गठन किया गया है। आठ मजिस्ट्रेट की टीमें लगातार निगरानी करेंगी। दरअसल, वसंत पंचमी पर प्रयागराज में होने वाले स्नान को देखते हुए रविवार रात 12 बजे से कानपुर शहर की सभी टेनरियां और जल प्रदूषणकारी औद्योगिक इकाइयों को बंद किया गया है।
कानपुर की टेनरियों और फैक्ट्रिया चार दिन के लिए बंद
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित मिश्रा के अनुसार, आदेश और रोस्टर दोनों ही जारी कर दिए गए हैं। जाजमऊ, दादानगर, पनकी, पांडु नदी के आसपास समेत अन्य जगह चल रहीं टेनरियां और इंडस्ट्रियों को बंद रखा जाएगा। इसके अलावा गीला और सूखा टेनरियों में किसी भी तरह का कार्य नहीं होगा।
