Kanpur News: बिजली बिल जमा करने को घंटों लाइन में खड़े होने को मजूबर लोग, वजह जान माथा पीट लेंगे

कानपुर में नए लगाए गए बिलिंग सर्वर में दिक्कत आने की वजह से उपभोक्ताओं को बिल जमा करने में दिक्कत आ रही हैं। हालांकि आइटी सेल इसकी जांच में जुटी है। जल्द ही इसका समाधान कर लिया जाएगा।

Kanpur News: कानपुर में बिजली कंपनी यानी केस्को के बिलिंग सर्वर और सॉफ्टवेयर में बदलाव किया गया है। जिस वजह से केस्को के लोगों के कनेक्शन नंबर बदले जा रहे हैं और साथ ही बिलिंग भी अब सेंट्रलाइज कर दी गई हैं। वहीं नए सिस्टम के सही से काम नहीं करने की वजह से बिजली के बिल जमा नहीं हो पा रहे हैं। लोगों की इस समस्यो को दूर करने के लए आइटी सेल की टीमें लगी हुई हैं। बताया जा रहा है जल्ही इसे ठीक कर लिया जाएगा, जिससे कि लोग अपनी बिजली का भुगतान कर सकें।

electricity

प्रतीकात्मक तस्वीर

कानपुर बिजली आपूर्ति कंपनी यानी केस्को के बिलिंग सर्वर और साफ्टवेयर को उच्चीकृत करके उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन यानी यूपीपीसीएल के मुख्य सर्वर से जोड़ा गया है। इस वजह से केस्को के उपभोक्ताओं के कनेक्शन नंबर बदलने के साथ ही बिलिंग अब सेंट्रलाइज कर दी गई हैं।

End of Feed