कानपुर

Kanpur Road Accident: घाटमपुर में बड़ा हादसा, रोडवेज बस खाईं में पलटी; तीन छात्रों की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 22, 2024, 11:27 AM IST

Kanpur Road Accident: कानपुर के घाटमपुर में स्कूल जा रहे तीन छात्रों को जोरदार टक्कर मारकर रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में तीनों छात्रों की मौत हो गई।

Image

कानपुर रोड एक्सीडेंट

Kanpur Road Accident: कानपुर के घाटमपुर में स्कूल जा रहे तीन छात्रों को जोरदार टक्कर मारकर रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में तीनों छात्रों की मौत हो गई। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, घाटमपुर के पतारा स्टेशन रोड पर यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि कानपुर सागर हाइवे पर रोडवेज बस तेज रफ्तार में जा रही थी। हाइवे किनारे से तीन छात्र साइकिल से जा रहे थे, तभी अनियंत्रित बस ने तीनों को टक्कर मारकर खाईं में जा पलटी। घायल छात्रों को आनन-फानन में पतारा सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। उधर, कानपुर-सागर हाइवे पर भीषण जाम लगा हुआ है।

इनकी हुई मौत

दरअसल, शुक्रवार सुबह तीन छात्र साइकिल से कोचिंग जा रहे थे। घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के पतारा रोड स्टेशन के पास बस ने तीनों छात्रों को कुचल दिया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों की पहचान अंकुश प्रजापति, दीपक तिवारी और मनीष कुमार के रूप में हुई है। रोडवेज बस के खाई में गिरने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को खाईं से निकलाया है। फिलहाल, पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article