कानपुर

Kanpur Crime News: महिला को देह व्यापार के लिए किया मजबूर, इनकार पर जिंदा जलाने का प्रयास; वजह भी जान लें

शादी में दहेज कम मिलने पर महिला को प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुरालवालों ने उस पर देह प्यापार का दबाव भी बनाया। महिला के मना करने पर उसे पेट्रोल डालकर जलाने की भी कोशिश की गई।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

कानपुरः शादी एक खूबसूरत बंधन होता है, जिसपर भरोसा कर एक महिला अपने परिवार को छोड़ अपने आगे का सारा जीवन सौंप देती है। लेकिन सालों से चली आ रही दहेज की भूख आज तक मिट नहीं पाई है। दहेज के लालची लोग आज भी महिलाओं प्रताड़ित करते हैं और दहेज के लिए का दवाब बनाते हैं। हद तो तब हो जाती है जब लालच में आकर ये लोग मार-पीट से भी संतुष्ट नहीं होते तो हैवानगी की हद पार कर देह व्यपार के दलदल में भी अपनी घर की बहू को डूबाने को तैयार हो जाते हैं।

ऐसी ही एक घटना हाल ही सामने आई है, जहां दहेज कम मिलने से असंतुष्ट ससुरालवालों ने विवाहिता का जीना मुश्किल कर दिया और उसपर जबरन देह व्यापार में भेजने का दबाव बनाया। महिला के इन्कार करने पर उसे पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश भी की गई। लेकिन पीड़िता किसी तरह से भागकर वहां से निकली और पति समेत 7 ससुरावालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

पति और ससुरालवालों ने दी धमकियां

दक्षिण क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता का कहना है कि दहेज में एक लाख रुपये कम मिलने पर ससुरावालों उसे लगातार प्रताड़ित करते थे। शारीरिक और मानसिक यातनाएं देते थे। यह बात महिला ने जब कुवैत गए पति को बताई तो वह भी भड़क गया। उसके पति ने कहा कि जो घरवाले कह रहे हैं वह सही है। ससुराल वालों ने कहा कि अपने मायके वालों से बोलकर दो टन का एसी लगवा दो वरना सारी जिंदगी प्रताड़ित होती रहोगी। तुम्हारा पति भी वापस नहीं आएगा और वहीं दूसरी लड़की से शादी कर लेगा।

पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश

इधर ससुरालवाले आए दिन मारपीट कर जबरन उसे देह व्यापार में भेजने का दबाव बनाते रहे। एक बार तो चाकू से हमला तक कर दिया, जिससे वह घायल हो गई थी। ये सब यहीं नहीं खत्म हुआ 11 मार्च को पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास तक किया। लेकिन महिला शोर मचाते हुए बाहर भागी और खुद को बचाया। थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article