करौली बाबा का ऐलान, सुर्खियों में आने के बाद हवन फीस एक लाख रुपये बढ़ाई

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Mar 26, 2023, 09:15 AM IST

कानपुर के करौली बाबा के आश्रम में पहले एक दिवसीय हवन की फीस 1.51 लाख रुपये थी, लेकिन अब यह बढ़ाकर 2.51 लाख रुपये कर दी गई है। नई कीमतें एक अप्रैल से लागू होंगी।

Kanpur Karauli Baba News: कानपुर के करौली बाबा नोएडा के डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी की पिटाई के आरोपों का सामना कर रहे हैं। पुलिस भी उनसे पूछताछ कर रही है। बाबा पर कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं, इसके बाद भी करौली बाबा की ओर से नए-नए दावे खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इस बीच करौली बाबा की ओर से एक दिवसीय हवन फीस बढ़ाने का ऐलान किया गया है।

Karauli- sarkar

संतोष सिंह भदौरिया उर्फ करौली बाबा (क्रेडिट- https://www.instagram.com/karauli.shankar/)

उन्होंने भक्तों के बीच ऐलान किया है कि उनके आश्रम में एक दिवसीय हवन की फीस एक अप्रैल से 2.51 लाख होगी। बता दें, बाबा ने अपनी हवन फीस में एक लाख रुपये का इजाफा किया है, पहले इसी हवन के लिए भक्तों ने 1.51 लाख रुपये वसूले जाते थे।

End of Feed