Kanpur Bus Stand: यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। कानपुर के झकरकटी बस अड्डे की सूरत संवरने वाली है। यहां अब अंतर्राज्यीय बस अड्डे की तरह सुविधाएं मिलेंगी। सफर के साथ ही यात्रियों के लिए शापिंग कॉम्प्लेक्स एवं सिनेमाघर के साथ ठहरने के लिए रिटायरिंग रूम भी उपलब्ध होंगे। नई इमारत का निर्माण किया जाएगा। पीपीपी मॉडल के तहत 143 करोड़ रुपये की लागत से झकरकटी बस अड्डे को संवारने की कवायद हो रही है। परिवहन मुख्यालय ने इच्छुक कंपनियों से 30 जनवरी तक टेंडर मांग लिए हैं।
झकरकटी बस अड्डे के आएंगे अच्छे दिन (फाइल फोटो)
उधर, कानपुर के सेंट्रल स्टेशन का 729 करोड़ रुपये से कायाकल्प करने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है, जबकि चकेरी में 143 करोड़ रुपये से एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है। जल्द ही यहां आपको फ्लाईट की लैंडिग होती दिखाई देगी।
