Kanpur Covid New Guidelines: कानपुर में कोविड रिपोर्ट के बाद भी एयरपोर्ट पर किए जाएंगे टेस्ट, नौ यात्रियों की रैंडम एंटीजन जांच

Kanpur Covid New Guidelines & Rules in Hindi: कानपुर में कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। कानपुर में कोविड रिपोर्ट के बाद भी एयरपोर्ट पर टेस्ट किए जाएंगे। सोमवार को भी नौ यात्रियों का रैंडम एंटीजन टेस्ट कराया गया, इसमें कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर एयरपोर्ट पर कोविड रिपोर्ट के बाद भी होंगे टेस्ट
  • फ्लाइट से आए यात्रियों का एंटीजन टेस्ट किए गए
  • चकेरी एयरपोर्ट पर लगातार होंगे टेस्ट

Kanpur Covid New Guidelines & Rules in Hindi: कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर यूपी में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कानपुर में कोरोना अलर्ट के बीच सोमवार को फ्लाइट से आए यात्रियों का एंटीजन टेस्ट शुरू कर दिए गए। इस दौरान यात्री अपनी कोविड रिपोर्ट भी दिखा रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम रैंडल सैंपल ले रही है। हालांकि जांच में कोई यात्री पॉजिटिव नहीं मिला। अभी तक चकेरी एयरपोर्ट पर उतर रहे यात्री कोविड रिपोर्ट दिखाकर चले जाते थे, लेकिन सीएमओ की नोडल टीम ने उनके सामने प्रस्ताव रखा था कि कोविड रिपोर्ट के बाद भी एयरपोर्ट पर एंटीजन जांच जरूर की जाएं। सोमवार से सरसौल की आरआर टीम ने नौ यात्रियों की रैंडम जांच की।

KANPUR COVID 2

फ्लाइट से आए यात्रियों के कानपुर में एंटीजन टेस्ट होंगे

सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि लगातार चकेरी एयरपोर्ट पर टेस्ट होंगे। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार से कोरोना सैम्पलिंग में बढ़ोत्तरी कर दी है। सीएमओ की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को 9 आरआर टीमों ने शहर में रेलवे-बस स्टेशन, एयरपोर्ट, सार्वजनिक स्थानों में 1144 लोगों के एंटीजन सैंपल लिए, हालांकि इनमें कोई भी पॉजिटिव रिपोर्ट नहीं मिली।

End of Feed